फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: बौराड़ी स्टेडियम में होगी गढ़वाल प्राइड क्रिकेट लीग

Sat, 23 May 2026 05:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। स्थानीय प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से कोटी स्पोर्ट्स क्लब, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम विचार मंच और सम्राट स्पोर्ट्स एकेडमी की संयुक्त पहल पर बौराड़ी स्टेडियम में गढ़वाल प्राइड क्रिकेट लीग (जीपीएलसी) ओपन क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

शनिवार को बौराड़ी में टूर्नामेंट को लेकर आयोजकों की बैठक हुई। वरिष्ठ खेल प्रशिक्षक संजय घिल्डियाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में टूर्नामेंट को लेकर जानकारी दी गई। आयोजन के लिए समिति गठित की गई है। जो कई सालों से कोटीकाॅलोनी में आयोजित होने वाले क्रिकेट टूर्नामेंट को कराती आई है।
इसको व्यापक और सफल बनाने के लिए अब टूर्नामेंट को नई टिहरी में स्थानांतरित किया जा रहा है। टूर्नामेंट के लिए डीएम से बौराड़ी खेल मैदान की अनुमति ले ली गई है। सात जून से आयोजन शुरू करने पर चर्चा की गई। कोटी स्पोर्ट्स क्लब के अध्यक्ष कुलदीप पंवार को टूर्नामेंट का संरक्षक बनाया है। बैठक में मंच के प्रदेश अध्यक्ष अशद आलम, सचिव राजेश नेगी, विपिन जैन, फहाद शेख, राहुल बुटोला मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें