फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैथल मार्ग पर ट्रक ने लोडिंग ऑटो को मारी टक्कर, सब्जी विक्रेता की मौत, दो गंभीर

विज्ञापन
फोटो। कैथल मार्ग पर हुए हादसे के बाद खड़ा क्षतिग्रस्त लोडिंग ऑटो। स्रोत राहगीर
विज्ञापन
जींद। कैथल मार्ग पर गांव तेगबहादुर के पास शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने सब्जी से भरे लोडिंग ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो सवार 30 वर्षीय प्रदीप की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। सदर थाना पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


सांधो निवासी दीपक, गांव पेगां निवासी मोहन लाल और गांव फरैण कलां निवासी प्रदीप (30) शुक्रवार सुबह लोडिंग ऑटो में सब्जी लेकर गांव नगूरां जा रहे थे। तीनों सब्जी बेचने का काम करते हैं। जब वे जींद-कैथल मार्ग पर गांव तेगबहादुर के पास पहुंचे तो तेज रफ्तार ट्रक ने उनके ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ऑटो में पीछे बैठे प्रदीप सड़क पर जा गिरे और ट्रक उन्हें कुचलता हुआ निकल गया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दीपक और मोहन लाल गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। राहगीरों ने दोनों घायलों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।

सात साल की बेटी और पत्नी को छोड़ गए प्रदीप
हादसे में जान गंवाने वाले प्रदीप अपने पीछे पत्नी और सात साल की बेटी छोड़ गए हैं। परिवार में कमाने वाले की मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। वहीं ट्रक चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें