फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंप ऑपरेटरों के हक में ट्रिब्यूनल का बड़ा फैसला

Wed, 06 Jul 2016 12:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक ट्रिब्यूनल यह फैसला सुनाया।
विज्ञापन
पंप ऑपरेटरों को एक अक्तूबर 2012 से संशोधित वेतनमान पंजाब आधार पर देने के आदेश जारी किए गए हैं। 30 जून 2016 को हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक ट्रिब्यूनल ने ये आदेश दिए।
विज्ञापन


ट्रिब्यूनल के सदस्य डीके शर्मा और हरिंद्र हीरा की खंडपीठ आदेश दिए कि हिमाचल के पंप आपरेटरों को भी पंजाब के समान संशोधित वेतनमान एक अक्तूबर 2012 से दिए जाएं।

इस आदेश के मुताबिक अब पंप ऑपरेटरों की तीनों श्रेणियों को संशोधित वेतनमान मिलेगा। इस फैसले के बाद अब जूनियर टेक्नीशियन को 9880 रुपये की बेसिक पे को 2400 रुपये ग्रेड पे, टेक्नीशियन ग्रेड टू को 11170 रुपये की बेसिक पे 2800 रुपये ग्रेड पे और तकनीशियन ग्रेड वन को 13500 रुपये की बेसिक पे साथ 3200 रुपये की ग्रेड पे दी जाए।
विज्ञापन


याचिका नरेंद्र सिंह और अन्य ने प्राधिकरण में दायर की थी। ये फैसला पंप हजारों ऑपरेटरों के लिए बड़ी राहत है। याचिकाकर्ताओं के वकील अश्वनी कुमार गुप्ता ने इसकी पुष्टि की।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें