फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालगाड़ी के टैंकर से लीक हो रही पेट्रोल को डिब्बों में भर ले गए लोग

Wed, 06 Jul 2016 12:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, साहिबाद
विज्ञापन
पेट्रोल चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर मंगलवार की सुबह एक मालगाड़ी के टैंकर से पेट्रोल लीक होने लगा। पेट्रोल लीक होना देखकर लोग डिब्बे और बोतल लेकर आए और पेट्रोल भरने लगे। जीआरपी और आरपीएफ ने लोगों को मौके से भगाया।
विज्ञापन


सुबह करीब नौ बजे टैंकर का लीकेज ठीककर मालगाड़ी को दिल्ली रवाना किया गया। गनीमत रही कि इस दौरान पेट्रोल के संपर्क में कहीं से आग नहीं आई, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। मंगलवार की सुबह करीब छह बजे एक मालगाड़ी पेट्रोल लेकर दिल्ली जा रही थी। सिग्नल नहीं मिलने पर मालगाड़ी साहिबाबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर पांच पर खड़ी हो गई। इसी बीच मालगाड़ी के टैंकर से पेट्रोल लीक होता देखकर कुछ लोग बोतल और डिब्बे लेकर पेट्रोल भरने लगे।
विज्ञापन
पेट्रोल भरने को लेकर मारामारी मच गई और लोग भिड़ गए। सूचना मिलने पर जीआरपी और आरपीएफ ने लाठियां फटकार कर पेट्रोल भर रहे लोगों को भगाया। सुबह करीब आठ बजे दिल्ली से लीकेज ठीक करने के लिए रेलवे कर्मचारी आए और मरम्मत का काम शुरू हुआ। लीकेज ठीक कर सुबह नौ बजे मालगाड़ी को दिल्ली रवाना कर दिया गया। स्टेशन पर मालगाड़ी को प्लेटफार्म नंबर पांच में खड़ा किया गया था। प्लेटफार्म के दूसरी तरफ दीवार थी, जिसकी वजह से पेट्रोल ज्यादा फैला नहीं। आग के संपर्क में आने पर बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें