फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनिंग को अब नहीं जाना होगा लखनऊ

Mon, 21 Mar 2016 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
स्वास्थ्य
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर। स्वास्थ्य विभाग में आने वाली नई योजनाओं या किसी भी नए बदलाव की ट्रेनिंग के लिए अब कर्मचारियों और डॉक्टरों को लखनऊ तक का सफर नहीं करना पड़ेगा। प्रदेश के 16 जिला अस्पताल या महिला अस्पताल में ट्रेनिंग सेंटर खोले जाएंगे। इसके लिए शासन की ओर से 2.23 लाख रुपये अवमुक्त कर दिए गए हैं और इसे बनाने की जिम्मेदारी राज्य परिवार नियोजन सेवा अभिनिकरण एजेंसी को दी गई है।

गोरखपुर मंडल में देवरिया और संतकबीरनगर में यह सेंटर खोला जाएगा। देवरिया के महिला अस्पताल और संतकबीरनगर के जिला संयुक्त चिकित्सालय में सेंटर खोला जाना है। हर सेंटर में तीन कर्मचारियों की तैनाती होगी। एक ट्रेनिंग क्वालिटी मैनेजर, एक ट्रेनर के अलावा एक कर्मचारी और तैनात होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल के भवन को अपग्रेड कर ट्रेनिंग के सारे काम कराए जाएंगे। मंडल के आसपास के लोगों की ट्रेनिंग अब यही होगी। इस संबंध में एजेंसी के डायरेक्टर ने एडी हेल्थ को पत्र भेजा है। अभी तक  हर ट्रेनिंग के लिए डॉक्टर और कर्मचारी को लखनऊ जाना होता था। इसे लेकर बीते कई सालों से मांग की जा रही थी कि नजदीक के किसी जिले में यह व्यवस्था की जाए।

एडी हेल्थ ने बताया कि इस संबंध में पत्र आया है। संबंधित जिले को कमरा उपलब्ध कराने के लिए पत्र भेजा गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें