फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बार बीबीए कोर्स में विद्यार्थियों की बढ़ी रुचि

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। विभिन्न कॉलेजों में बीए, बीएससी, बीकॉम, बीबीए और बीसीए आदि स्नातक कक्षाओं के दाखिलों के लिए ऑनलाइन आवेदन जारी हैं।
विज्ञापन

राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ. अमित भारद्वाज ने बताया कि विद्यार्थी 31 मई तक उच्चतर शिक्षा विभाग के एडमिशन पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। नेहरू कॉलेज में सोमवार शाम तक विभिन्न कोर्सों के लिए 454 आवेदन प्राप्त हुए। झज्जर जिले के केवल दो सरकारी कॉलेजों में बीबीए (बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन) डिग्री कोर्स उपलब्ध है। दोनों कॉलेजों में कुल मिलाकर केवल 120 सीटें हैं। राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय, झज्जर में बीबीए की 80 सीटें और राजकीय महाविद्यालय, बहादुरगढ़ में 40 सीटें हैं।



बहुआयामी कोर्स है बीबीए

बीबीए एक बहुआयामी कोर्स है जो व्यापारिक दुनिया में करियर बनाने की पहली सीढ़ी है। नई शिक्षा नीति लागू होने के बाद बीबीए डिग्री भी अब अन्य पाठ्यक्रमों की तरह चार साल की हो गई है। इसमें दाखिले के लिए न्यूनतम योग्यता किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 45 प्रतिशत अंकों के साथ बारहवीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।बीबीए कोर्स विद्यार्थियों को व्यवसाय प्रबंधन, नेतृत्व एवं निर्णय क्षमता और उद्यमिता के क्षेत्र में दक्षता प्रदान करता है। इसके अंतर्गत विद्यार्थी मार्केटिंग, फाइनेंस, ह्यूमन रिसोर्स, इंटरनेशनल बिजनेस और डिजिटल मार्केटिंग जैसे विषयों की जानकारी प्राप्त करते हैं। साथ ही नई शिक्षा नीति में विभिन्न कार्यशालाओं, इंडस्ट्री विजिट और इंटर्नशिप के माध्यम से व्यावहारिक अनुभव प्रदान करने का भी पाठ्यक्रम में प्रावधान है।
विज्ञापन


रोजगार के अवसर



बीबीए के बाद बिजनेस एनालिस्ट, मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव, एचआर एग्जीक्यूटिव, बैंकिंग सेक्टर, ऑपरेशन्स एग्जीक्यूटिव, डिजिटल मार्केटिंग प्रोफेशनल, फाइनेंशियल कंसल्टेंट, कस्टमर रिलेशनशिप मैनेजर जैसे रोजगार के अवसर मिलते हैं। मार्केटिंग, फाइनेंस, एचआर, ऑपरेशन्स, और इंटरनेशनल बिजनेस जैसे विषयों की जानकारी से टीम वर्क और रणनीतिक सोच को बढ़ावा मिलता है। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भी यह डिग्री उपयुक्त है।
विज्ञापन




कम समय में जल्दी कॅरिअर

यह डिग्री कम समय में जल्दी कॅरिअर शुरू करने का मौका देती है। अपना व्यवसाय शुरू करने की सोच रखने वाले विद्यार्थियों के लिए अच्छा कोर्स है। यह कोर्स न केवल रोजगार की दृष्टि से महत्वपूर्ण है बल्कि उच्च शिक्षा जैसे एमबीए, एमकॉम और अन्य समकक्ष पाठ्यक्रमों के लिए भी उपयोगी है। बीबीए के बाद किसी अच्छे संस्थान में एमबीए में दाखिला लेना आसान हो जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें