अफगानिस्तान में चल रहे संघर्ष के बीच मेवों ने भी आंखें तरेरनी शुरू कर दी हैं। सभी मेवों के भाव में 15 दिन से लगातार 150 से 200 रुपये का इजाफा हो गया है। वहां से आने वाले मेवों में छुहारा छोड़कर बाकी अंजीर, मुनक्का, किशमिश, अखरोट, खूबानी और पोस्ता के भाव आसमान छूने लगे हैं।
शहर के विश्वेश्वरगंज किराना मंडी में बुधवार को थोक मेवों के आढ़तियों ने बताया कि अफगान से आने वाले मेवों के भाव लगातार बढ़ रहे हैं। भाव बढ़ने से ग्राहक भी परेशान हो गए हैं। इससे बिक्री पर भी असर पड़ रहा है। इनमें कई क्वालिटी आती है, जिनके हिसाब से सभी के रेट अलग-अलग होते हैं।
मेवे पहले अब
अंजीर 700 900
मुनक्का 400 600
किशमिश 300 400
अखरोट 900 1200
खूबानी 340 540
पोस्ता 700 900
छुहारे 200 240
(सभी दाम रुपये प्रति किलो में)