फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 से ज्यादा जाने बचाने वाला आज खुद मोहताज

विज्ञापन
विज्ञापन
आलमपुर (कांगड़ा)। दूसरों की जान बचाते-बचाते अपनी आधी से ज्यादा उम्र निकाल देने वाले आलमपुर के 54 वर्षीय सुनील कुमार उर्फ नीना आज खुद जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं। हालात ऐसे हैं कि कभी ब्यास और खड्डों के उफनते पानी में उतरकर लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने वाला यह जांबाज आज अपने इलाज के लिए आर्थिक मदद के लिए मोहताज हो गया है।
विज्ञापन

बरसात के दिनों में जब भी जयसिंहपुर क्षेत्र में बाढ़ का खतरा बढ़ता था, प्रशासन की पहली कॉल सुनील कुमार को ही जाती थी। सूचना मिलते ही वह अपने दो साथियों सोनी, विजय व देवू को साथ लेकर मौके पर पहुंचकर पानी में फंसे लोगों को बचा लेते थे। सुनील बताते हैं कि अपने 54 साल के जीवन में वह करीब 40 से अधिक लोगों की जान बचा चुके हैं।
किस्मत ने करवट बदली तो वही सुनील अब गंभीर फेफड़ों की बीमारी से जूझ रहे हैं और कंसंट्रेटर के सहारे सांसें ले रहे हैं। इलाज का खर्च इतना ज्यादा है कि वह पूरा कर पाना उनके बस में नहीं। सुनील के दो बेटे हैं जो दिहाड़ी मजदूरी करते हैं, लेकिन पिता की बीमारी के चलते वे भी काम पर नहीं जा पा रहे। परिवार की आर्थिक हालत पूरी तरह बिगड़ चुकी है।
विज्ञापन

सुनील कहते हैं कि लोगों को बचाने के नाम पर उन्हें अब तक कुछ प्रशस्ति पत्र और मामूली आर्थिक सहयोग ही मिला, लेकिन आज जब उन्हें सबसे ज्यादा जरूरत है तो मदद के दरवाजे बंद नजर आ रहे हैं। जो थोड़ी बहुत बचत थी, वह इलाज में पहले ही खत्म हो चुकी है। सुनील उम्मीद भरी निगाहों से प्रशासन और सामाजिक संस्थाओं की ओर देख रहे हैं कि कहीं से उन्हें जीवन रक्षक सहायता मिल जाए।

उपमंडल अधिकारी जयसिंहपुर संजीव ठाकुर ने कहा कि अभी तक यह मामला उनके ध्यान में नहीं है। अगर ऐसी बात है तो पीड़ित की ओर से जैसे ही प्रशासन को प्रस्तावना मिलता है तो उनकी हरसंभव मदद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें