फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ट्रेनों की घटी रफ्तार, नौ घंटे तक कराया इंतजार

Fri, 12 Dec 2025 02:01 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कोहरे के कारण दृश्यता कम होने से ट्रेनों की रफ्तार भी प्रभावित हुई है। लंबी दूरी की फास्ट और सुपरफास्ट ट्रेनें भी बृहस्पतिवार को लेटलतीफी का शिकार रहीं। सर्द मौसम में यात्रियों को नौ घंटे तक इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

05903 डिब्रूगढ़-आनंद विहार विशेष गाड़ी और 15909 अवध-असम एक्सप्रेस ने नौ-नौ घंटे इंतजार कराया। 12369 कुंभ एक्सप्रेस छह घंटे और 12391 श्रमजीवी एक्सप्रेस चार घंटे देरी से आईं। 14315 इंटरसिटी एक्सप्रेस दो घंटे, 15273 सत्याग्रह एक्सप्रेस, 15716 गरीब नवाज एक्सप्रेस ने तीन-तीन घंटे इंतजार कराया। 14205-06 अयोध्या एक्सप्रेस एक-एक घंटे, 22419 सुहेलदेव सुपर फास्ट तीन घंटे, 20503 राजधानी एक्सप्रेस, 22200 सुशासन एक्सप्रेस, 12430 एसी सुपरफास्ट, 12372 बीकानेर-हावड़ा सुपरफास्ट एक-एक घंटे देरी से आईं।
यात्रियों की शिकायत पर डीआरएम कार्यालय की ओर से सफाई दी गई कि कोहरे के कारण दृश्यता कम होने से कुछ गाड़ियां देरी से चल रही हैं। कुछ गाड़ियों को प्रारंभिक स्टेशनों से देरी से चलाया गया।
विज्ञापन

पांच घंटे देरी से चली बरेली-प्रयागराज संगम एक्सप्रेस
कोहरे के कारण बृहस्पतिवार को 14308 बरेली-प्रयागराज संगम एक्सप्रेस बरेली स्टेशन से पांच घंटे देरी से चल सकी। इस गाड़ी के बरेली जंक्शन से चलने का समय शाम 5:40 बजे है, लेकिन रात 10:10 बजे चलाया गया। पूर्व सूचना के अभाव में यात्रियों को परेशान होना पड़ा।
आला हजरत एक्सप्रेस का इंजन फेल, चार घंटे खड़ी रही
बरेली-भुज के बीच चलने वाली 14311 आला हजरत एक्सप्रेस का रामपुर-गाजियाबाद रेलखंड में बृहस्पतिवार को इंजन फेल हो गया। इस कारण गाड़ी रास्ते में चार घंटे खड़ी रही। दूसरा इंजन लगाकर गाड़ी को आगे के लिए रवाना किया गया। आला हजरत एक्सप्रेस के बरेली जंक्शन से चलने का समय सुबह 6:35 बजे है। बृहस्पतिवार को यह गाड़ी यहां से तीन घंटे देरी से चलाई गई। इसके बाद गाड़ी का रास्ते में इंजन फेल हो गया। इससे यात्री काफी परेशान हुए।
जंक्शन पर यात्री से महिला कर्मचारी ने की बदसलूकी
जंक्शन बृहस्पतिवार को सिद्धार्थनगर के यात्री से पूछताछ विंडो पर महिला कर्मचारी ने अभद्रता कर दी। सिद्धार्थनगर के थाना ढेबरुआ के गांव भरौली निवासी यात्री सूर्य प्रकाश ने शिकायत पुस्तिका में महिला कर्मी की लिखित शिकायत की है। उन्होंने कहा कि बृहस्पतिवार को उनको 14308 बरेली-प्रयागराज संगम एक्सप्रेस से जाना था। जंक्शन पहुंचने पर पता लगा कि गाड़ी पांच घंटे देरी से है। वह पूछताछ काउंटर पर जानकारी करने गए तो ऑन ड्यूटी महिला कर्मचारी ने अशोभनीय व्यवहार किया। मामले में जांच मुख्य वाणिज्य निरीक्षक को दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें