01jjrp03- मुख्यमंत्री नायब सैनी को शहर के विकास कार्यों को लेकर ज्ञापन देते नगर परिषद के चेयरमै
झज्जर। नगर परिषद के अध्यक्ष जिले सिंह सैनी ने मुख्यमंत्री नायब सैनी से मुलाकात की। उन्होंने शहर के विकास रोडमैप को आगे बढ़ाने के लिए ज्ञापन सौंपा। मुख्यमंत्री ने विकास कार्यों को जल्द शुरू कराने का आश्वासन दिया है।
ज्ञापन में अध्यक्ष सैनी ने कई प्रमुख मांगें रखीं। उन्होंने पुराने बस स्टैंड की खाली भूमि नगर परिषद को हस्तांतरित करने की मांग की। इससे परिषद की आय में वृद्धि होगी और भूमि का जनहित में विकास हो सकेगा। सिलानी गेट से अग्रसेन चौक तक सड़क निर्माण शीघ्र कराने की भी मांग की गई। शहर में महिला कॉलेज की स्थापना से बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। झज्जर में पीजीआई की स्थापना से युवाओं को उच्च शिक्षा और नागरिकों को उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। मुख्य सड़कों पर डिवाइडर निर्माण से यातायात सुरक्षित व सुचारु होगा। इसमें व्यवस्थित पौधरोपण भी किया जा सकेगा।
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने तुरंत पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने 10 सितंबर तक सिलानी गेट से अग्रसेन चौक तक सीसी रोड शुरू करने को कहा। इसके अलावा, शहर की पानी व सीवरेज योजना का बजट पास हो चुका है। इस योजना के लिए टेंडर भी लगा दिए गए हैं।