अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। पंजाबी वेल्फेयर सभा की बैठक प्रधान इंद्रजीत सरदाना की अध्यक्षता में अमर शहीद मदन लाल ढींगड़ा स्मारक पर संपन्न हुई। बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयों पर विचार- विमर्श किया गया। प्रधान इंद्रजीत सरदाना ने बताया कि सभा द्वारा पिछले वर्ष यह योजना शुरू की गई थी। छात्रवृत्ति योजना के तहत जिन 38 बच्चों को शिक्षा के लिए गोद लिया गया था वह सभी बच्चे मेहनत के बलबूते अच्छे अंकों के साथ उत्तीर्ण हुए हैं।
इन बच्चों में अपने माता-पिता के साथ-साथ सभा एवं पंजाबी समाज का गौरव भी बढ़ाया है। छात्रवृत्ति योजना के संयोजक सुभाष कथूरिया ने बताया कि जहां इन बच्चों की आगे भविष्य पढ़ाई जारी रखने के लिए पुन: शिक्षा के लिए गोद लिया गया है। वहीं इस वर्ष कुछ नए बच्चों को भी शिक्षित करने के लिए छात्रवृत्ति योजना के तहत गोद लिया है। पंजाबी सभा द्वारा शुरू की गई पंजाबी वेल्फेयर छात्रवृत्ति योजना के तहत लगभग 47 बच्चों के दाखिला की प्रक्रिया अलग-अलग स्कूलों में की जा रही है। शहर के सभी स्कूलों द्वारा इस सामाजिक कार्य में प्रिंसिपल एवं मैनेजमेंट स्टाफ का सहयोग मिल रहा है।
प्रधान ने छात्रवृत्ति योजना के तहत बच्चों की शिक्षा के लिए समाज के लोगों को गोद लेने का आह्वान किया और मौके पर राजकुमार दुआ, सतपाल भ्याना, ताराचंद बरेजा, सीताराम गुलाटी, सतीश चावला, ज्ञान प्रकाश कुमार, रामकिशन डिगानी, गोविंद गंभीर व गोविंद दुआ ने बच्चों की शिक्षा के लिए आर्थिक सहयोग दिया। महासचिव सुषम कपूर ने बताया कि पंजाबी वैल्फेयर सभा जहां छात्रवृत्ति योजना जैसे सामाजिक कार्य कर रही हैं। वहीं समाज के युवक-युवतियों के विवाह के लिए विवाह संजोग केंद्र अमर शहीद मदन लाल ढींगड़ा स्मारक पर चलाया जा रहा है।
जिसमें हर रविवार को सुबह 10 से 1 बजे तक विवाह संजोग केंद्र के संयोजक जगदीश कटारिया, राजेंद्र कुकरेजा, गुलशन चुघ व राजीव कालरा अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। जिनसे समाज के लोगों को इसका काफी लाभ भी मिल रहा है। बैठक में मनोहर लाल आहुजा, प्रदर्शन परुथी, महेंद्र खन्ना ने भी अपने विचार रखें।
पंजाबी वैल्फेयर सभा में नए सदस्य के रूप में पूर्व बैंक अधिकारी श्याम लाल खेड़ा ने भी सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर सुषम कपूर, सुरेंद्र कत्याल, तुलसीदास सचदेवा, रमेश सचदेवा, पार्षद कृष्ण गांधी, दर्शनलाल मनचंदा, राजकुमार मुखीजा, ललित मोहन नरुला, अरविंद चावला, अशोक आर्य, चंद्रशेखर नरुला, संदीप मलिक, यशपाल तनेजा मौजूद रहे।