फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपावली के लिए सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध, शहर में तैनात किए गए अतिरिक्त जवान

Wed, 18 Oct 2017 05:51 PM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
विज्ञापन
jammu police - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
दीपावली पर्व को लेकर पुलिस की तरफ से देविकानगरी में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। शहर के चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवान तैनात कर दिए गए हैं, जो सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने के साथ यातायात व्यवस्था को बनाए रखने का काम कर रहे हैं। पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी सुरक्षा के कड़े प्रबंध करके रखे हैं।
विज्ञापन


बुधवार को दिन में ही शहर में हजारों की संख्या में लोगों का खरीदारी करने के लिए पहुंचना शुरू हो गया था। जैसे जैसे दिन बढ़ता गया लोगों की संख्या में भी इजाफा होता गया। वहीं शहर की सुरक्षा को लेकर सुबह से ही शहर के विभिन्न हिस्सों में पुलिस के जवान व अधिकारियों को तैनात कर दिया गया। पुलिस सुरक्षा को लेकर कोई भी लापरवाही नहीं करना चाहती है।

शहर के विभिन्न हिस्सों में सुबह से ही जवान चौकसी के साथ तैनात नजर आए। कई स्थानों पर शहर में दाखिल होने वाले वाहनों की भी तलाशी ली जा रही थी। जिस पर भी पुलिस को शक हो रहा है, उससे पूछताछ की जा रही थी।
विज्ञापन


मंदिरों के बाहर भी पुलिस ने सुरक्षा को बढ़ा दिया है। इसके अलावा पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुलिस के साथ ही सेना के जवान भी गश्त लगा रहे हैं। पुलिस के साथ शहर के विभिन्न हिस्सों में सीआरपीएफ के जवान भी तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें