मेरठ में मवाना पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी। पुलिस ने गोदाम में छापेमारी कर पटाखों का ज़खीरा पकड़ा। पटाखे बनाते तीन युवकों को भी गिरफ्तार कर लिया। एक लाख रुपए की कीमत से अधिक के पटाखे बरामद किए गए।
पढ़ें : पटाखा चलाने पर सांप्रदायिक तनाव, कई घायल, पुलिसफोर्स तैनात
गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद मेरठ मंडल के कमिश्नर डॉ. प्रभात कुमार ने शहर में पटाखों की बिक्री व बनाने पर पूरी तरह रोक लगा दी थी। लेकिन इसके बावजूद भी शहर में पटाखे बन रहे थे। सूचना पर मवाना पुलिस ने बुधवार को एक गोदाम में छापेमारी कर पटाखे सहित जहिर, अनंत और नदीम को मौके से पटाखे बनाते हुए गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया कि ज्यादातर पटाखे तेज आवाज वाले बम है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/