कश्मीर के अनंतनाग में वीरवार को आतंकी मौजूदगी के इनपुट के बाद सेना का सर्च ऑपरेशन जारी है। जानकारी के अनुसार सेना को खुफिया इनपुट्स के आधार पर अनंतनाग के कनेलवां इलाके में आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी।
इन इनपुटों के बाद सेना के द्वारा जम्मू कश्मीर पुलिस की एसओजी और सीआरपीएफ के साथ मिलकर इलाके में संयुक्त रूप से तलाशी अभियान शुरू किया गया है। जानकारी के मुताबिक इस इलाके में घेराबंदी के बाद जवानों ने यहां आवागमन के सभी संभव रास्ते सील कर दिए हैं।
इस घेराबंदी के बाद इलाके में सुरक्षाबलों का गहन तलाशी अभियान जारी है।