फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्राइंग प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग ले रहे स्कूली विद्यार्थी

विज्ञापन
03jjrp28- किड्स शैसव स्कूल में पेंटिंग बनाते विद्यार्थी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झज्जर। अमर उजाला 'मां तुझे प्रणाम' कार्यक्रम के तहत एक विशेष आयोजन कर रहा है। इसके अंतर्गत विभिन्न स्कूलों में इंटर स्कूल ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान कर रही है।
प्रतियोगिता की मुख्य विषय 'नशा मुक्त समाज' रखा गया है। इस विषय पर आधारित ड्राइंग बनाने में बच्चे बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। विद्यार्थियों ने 'नशा मुक्त समाज' को लेकर कई बेहतरीन चित्र बनाए हैं। प्रतियोगिता को लेकर छात्रों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस इंटर स्कूल ड्राइंग प्रतियोगिता में कई प्रतिष्ठित स्कूल भाग ले रहे हैं। इनमें जेएस स्कूल भदानी, कैम्ब्रिज स्कूल, एलए सीनियर सेकेंडरी स्कूल, ब्रिगेडियर रणबीर सिंह स्कूल दुजाना, द हाईट्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, एचआर ग्रीन स्कूल बादली रोड, किड्स शैसव, तिरंग स्कूल, न्यूटन स्कूल, कॅरिअर पॉइंट और आदर्श स्कूल दादनपुर शामिल हैं। प्रतियोगिता में विजेताओं का चयन दो स्तरों पर होगा। पहले स्कूल स्तर पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी चुने जाएंगे। इसके बाद जिला स्तर पर भी प्रथम, द्वितीय और तृतीय विजेता घोषित किए जाएंगे। इन सभी सफल विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। साथ ही, उन्हें मेडल भी प्रदान किए जाएंगे।

03jjrp28- किड्स शैसव स्कूल में पेंटिंग बनाते विद्यार्थी। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें