झज्जर। गुलिया क्रिकेट अकादमी बहादुरगढ़ और संस्कारम क्रिकेट अकादमी के बीच खेले गए क्रिकेट मैच में संस्कारम क्रिकेट अकादमी ने 61 रनों से जीत दर्ज की। निजी क्रिकेट अकादमी ग्राउंड में खेले गए मैच में संस्कारम टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में छह विकेट पर 244 रन बनाए। टीम की ओर से विनीत ने 69 गेंदों में नौ चौकों की मदद से 55 रन बनाए। गेंदबाजी में गौरव और निर्भय ने दो-दो विकेट हासिल किए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुलिया क्रिकेट अकादमी बहादुरगढ़ की टीम 33 ओवर में 183 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से दक्ष ने 25 गेंदों में सात चौकों की मदद से 41 रन बनाए। संस्कारम क्रिकेट अकादमी की ओर से शौर्या, विनीत और यश कुमार ने दो-दो विकेट लिए। शानदार प्रदर्शन के लिए यश कुमार को मैन ऑफ द मैच चुना गया, जबकि विनीत को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार मिला।