फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

 ट्रक में घुसा  कैंटर, चालक की मौत 

Thu, 23 Jun 2016 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
हादसा
विज्ञापन
कैंटर चालक गंभीर रुप से घायल हो गया। सरकारी एम्बुलेंस चालक को गजरौला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले आई जहां उसे मृत घोषित कर दिया। लोगों का कहना था कि चालक को झपकी आ गई।। थाना रजबपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  
विज्ञापन



जनपद बागपत के थाना बिनाली गांव दोजा निवासी शकील (28) पुत्र मंजूर अली कैंटर चला कर परिवार का भरण पोषण कर रहा था। बुधवार की भोर में करीब साढ़े तीन बजे शकील लखनऊ से आम लोड करने करने के लिए खाली कैंटर लेकर लखनऊ जा रहा था। गजरौला सीमा क्षेत्र से सटे थाना रजबपुर क्षेत्र के वैंक्टेश्वरा यूनिवर्सिटी के निकट कैंटर अनियंत्रित होकर आगे चल रहे बजरी से भरे ट्रक में घुस गया। रफ्तार अधिक होने पर कैंटर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

शकील भी गंभीर रुप से घायल हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची 108 एम्बुलेंस घायल शकील को गजरौला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले आई जहां चिकित्साधिकारी ने शकील को मृत घोषित कर दिया। पता लगने पर थाना रजबपुर पुलिस सीएचसी पहुंची। परिजनों को मोबाइल पर घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन


दिन निकलने तक परिजन भी पहुंच गए। परिजन शव देख कर बिलख पड़े। परिजनों ने बताया कि शकील हमेेशा रात में गाड़ी चलाने के बाद दिन में नींद पूरी कर लेता था। मंगलवार को दिन में वह सोया नहीं था। जिससे प्रतीत होता है कि नींद के झोंके में हादसा हो गया। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें