फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रईस होटल कंपाउंड से दो परिवारों को शिफ्ट किया

Thu, 23 Jun 2016 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सरोवर नगरी में बुधवार को तीन घंटे तक लगातार हुई मूसलाधार बारिश के चलते प्रशासन ने एहतियातन रईस होटल कंपाउंड में रह रहे दो परिवारों को तत्काल वहां से हटने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन की ओर से इन दोनों परिवारों के रहने लिए जीआईसी में अस्थाई व्यवस्था की गई है। 

बता दें कि तल्लीताल से सटा रईस होटल कंपाउंड क्षेत्र बलियानाले की जद में होने के कारण भूस्खलन की दृष्टि से बेहद संवेदनशील है। पिछले वर्षों के दौरान कई बार यहां भूस्खलन हुआ है। जिला प्रशासन ने पिछले साल इस क्षेत्र के 27 परिवारों को स्थायी रूप से तल्ला कृष्णापुर में नगर पालिका द्वारा बनाए गए आवासों में शिष्ट कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब बुधवार को सुबह 11 बजे जैसे ही मूसलाधार बरसात शुरू हुई तो तहसीलदार नंदन राम के नेतृत्व में राजस्व अधिकारियों की टीम रईस होटल कंपाउंड में पहुंची। राजस्व अधिकारियों ने वहां रह रहे अभिनव आर्या पुत्र अतीक व दलबहादुर पुत्र लाल बहादुर के परिवार को अस्थाई रूप से जीआईसी तल्लीताल में शिफ्ट कर दिया गया है। राजस्व टीम में तहसीलदार नंदन राम, पटवारी अमित साह, कानूनगो महेश चंद्र आदि थे। ब्यूरो 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें