फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईयर फोन का देर तक इस्तेमाल से हो सकता है बहरापन : डॉ. चंद्रशेखर

विज्ञापन
फोटो 81 : नागरिक अस्पताल में जांच के लिए पहुंचा युवा। संवाद 
विज्ञापन
बहादुरगढ़। एक सीमा से अधिक शोर होने पर सुनने की क्षमता पर असर पड़ सकता है। तेज आवाज में बजने वाले डीजे, वाहनों का शोर, अधिक समय तक टीवी देखने और ईयर फोन लगाकर घंटों गाने सुनने या फोन पर बात करने से सुनने की क्षमता भी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

लोगों को जागरूक करने के लिए 27 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय शोर जागरूकता दिवस मनाया जाता है। नागरिक अस्पताल के ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. चंद्रशेखर ने बताया कि अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन 50 से 60 मरीज कान चेक कराने के लिए पहुंचते हैं। इनमें से एकाध मरीज ऐसे होते हैं जिनकी सुनने की क्षमता कम हो रही है। ऐसे मरीजों की उम्र 20 से 35 साल होती है।
जांच में पाया गया कि शहरी क्षेत्र में वाहनों के शोर, डीजे पर तेज आवाज में डांस करने के दौरान, अधिक समय तक घरों में टीवी से चिपके रहने, ईयर फोन लगाकर घंटों गाने सुनने या फोन पर बात करने से बहरापन पनप रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 50 डेसिबल ध्वनि स्तर का कानों पर असर नहीं पड़ता लेकिन यदि ध्वनि स्तर 80 डेसिबल हो जाता है तो वह स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। डीजे की आवाज 200 डेसीबल से अधिक होती है। यह कानों को नुकसान पहुंचाती है।
वहीं पटाखों का शोर 110 से 150 डेसीबल तक होता है। यह भी काफी खतरनाक है। लगातार शोर-शराबे के बीच रहने से काम को नुकसान पहुंचता है। इससे सुनने की क्षमता घटने लगती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें