साहित्य कला मंच नालागढ़ की बैठक में उपस्थित सदस्य स्रोत:संवाद
नालागढ़ साहित्य कला मंच ने बैठक और गोष्ठी का किया आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। साहित्य कला मंच की बैठक विवेकानंद शिक्षा कुंज फ्रेंड्स कॉलोनी नालागढ़ में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता यादव किशोर गौतम ने की। बैठक में पिछले माह हुए वार्षिक कार्यक्रम की समीक्षा की गई। सभी ने कार्यक्रम की सफलता पर संतोष व्यक्त किया। इस दौरान एक साहित्यिक गोष्ठी का भी आयोजन किया, जिसमें सभी ने अपनी-अपनी रचनाओं को प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी। सुमति सिंघल, हरिराम धीमान और यादव किशोर गौतम ने अपनी कहानियों का वाचन किया, जबकि अदित कंसल ने एक गजल और कुछ मुक्तक प्रस्तुत किए। बैठक में सबसे पहले मंच के उपाध्यक्ष रणजोध सिंह के माता के निधन पर शोक व्यक्त किया गया और दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद इस अवसर पर अतिथि सदस्य के रूप में शिवानी सिंघल भी कार्यक्रम में उपस्थित रहीं।