इटावा। उत्तर-मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल ने प्रयागराज-नई दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेन को रविवार से चलाया है। इस ट्रेन के चलने से दिल्ली व प्रयागराज जाने वाले यात्रियों को आने-जाने में सहूलियत मिलेगी। यह ट्रेन इटावा जंक्शन पर सुबह साढ़े चार बजे आएगी जबकि वापसी में यह ट्रेन रात नौ बजकर 40 मिनट पर पहुंचेगी।
यह जानकारी उत्तर-मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी ने दी। उन्होंने बताया कि दिसंबर में नई दिल्ली में अधिक भीड़ होने के चलते प्रयागराज से नई दिल्ली के लिई स्पेशल ट्रेन शुरू की गई है। ट्रेन संख्या 02275 प्रयागराज-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन सात दिसंबर से चलाया गया है। यह ट्रेन प्रयागराज से रात में 11 बजकर 20 मिनट पर चलेगी। यह ट्रेन फतेहपुर, गोविंदपुरी होते हुए इटावा जंक्शन पर सुबह चार बजकर 30 मिनट पर पहुंचेगी। इसके बाद टूंडला, अलीगढ़, चिपियाना बुजुर्ग होते हुए नई दिल्ली पहुंचेगी। इसी तरह यह ट्रेन वापसी में इटावा जंक्शन पर रात नौ बजकर 40 मिनट पर पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि इस ट्रेन के चलने से आरक्षण की समस्या से जूझ रहे लोगों को परेशानी नहीं होगी। इस ट्रेन में में कुल 19 कोच होंगे। इसमें एसएलआर/डी-एक, एसएलआर-एक, सामान्य-चार, स्लीपर-चार, एसी तृतीय-तीन, इकोनॉमी कोच-तीन, एसी प्रथम एक कोच होगा। उन्होंने बताया कि सामान्य श्रेणी के चार कोच होने आमजन को आने-जाने में परेशानी नहीं होगी।