फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ साल से खिलाड़ियों को नहीं मिल रही डाइट राशि

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। प्रदेश में सभी खेल नर्सरियां हर साल दो माह के लिए बंद की जाती है। 31 जनवरी से जिले की खेल नर्सरियां बंद की जाएगी। जिले में लगभग 75 खेल नर्सरी चलाई जा रही हैं लेकिन पिछले डेढ़ साल से खिलाड़ियों को डाइट राशि नहीं मिल रही है।
विज्ञापन

खिलाड़ियों को एथलेटिक्स, वॉलीबॉल, क्रिकेट, बॉक्सिंग, तीरंदाजी और जूडो सहित अनेक खेलों का प्रशिक्षण दिया जाता है। 8 से 14 आयुवर्ग के खिलाड़ियों को प्रतिमाह 1500 रुपये और 14 से 19 आयुवर्ग के खिलाड़ियों को प्रतिमाह 2000 रुपये डाइट राशि के रूप में दिए जाते हैं।


जिला कार्यवाहक खेल अधिकारी प्रदीप ने बताया कि निदेशालय की ओर से नर्सरी के खिलाड़ियों की डाइट राशि जारी कर दी है। जल्द ही खिलाड़ियों के बैंक खातों में डाइट राशि डालना शुरू कर दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें