फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: बवानीखेड़ा में स्क्रैप ठेकेदार पर हमला, पैर टूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बवानीखेड़ा। गौतम सोलर कंपनी के स्क्रैप ठेकेदार पर वीरवार शाम दो युवकों ने हमला कर दिया जिसमें ठेकेदार का बायां पैर टूट गया। पुलिस ने घायल ठेकेदार के बयान पर बवानीखेड़ा के दो युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा निवासी मोबिन ने बताया कि उन्होंने गौतम सोलर प्लांट, बवानीखेड़ा में स्क्रैप का ठेका लिया हुआ है और सुमराखेड़ा रोड पर गोदाम बनाया हुआ है। आठ जनवरी की शाम वह अपनी बेटी के साथ कार में गोदाम से बवानीखेड़ा मार्केट जा रहे थे। इसी दौरान तोशाम से बवानीखेड़ा के बीच दो आरोपियों ने उनका रास्ता रोक लिया। आरोपियों ने डंडे और लोहे की रॉड से कार का शीशा तोड़ दिया और मारपीट शुरू कर दी। मोबिन ने बताया कि एक आरोपी ने उनके छाती पर मुक्का मारा जबकि दूसरे ने उनके पैर पर रॉड से वार किया जिससे बायां पैर टूट गया। आरोपियों ने उनके मुंह पर भी मुक्का मारा। स्थानीय लोग जमा होते देख आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देते हुए मोटरसाइकिल पर सवार होकर भाग गए। मोबिन के साथी संदीप ने उन्हें इलाज के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचाया। इस मामले में जांच अधिकारी ओमप्रकाश ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी युवकों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें