फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माण सामग्री न उठाने पर लोगों ने सीएम विंडो पर दी शिकायत

विज्ञापन
18jjrp26- सवेरा स्कूल के बाहर मुख्य रोड पर पड़ी निर्माण सामग्री। संवाद
विज्ञापन
झज्जर। वार्ड नंबर-17 आर्य नगर सवेरा स्कूल के पास इंटरलॉक की सड़क बनाने का स्थानीय लोगों ने विरोध कर काम रुकवाया था। इसके बाद भी लोक निर्माण विभाग ने निर्माण सामग्री को नहीं उठवाया है। अब लोगों ने इसकी शिकायत सीएम विंडो पर दी है।
विज्ञापन

वार्ड नंबर-17 आर्य नगर निवासी नरेश शर्मा ने सीएम विंडो में शिकायत दी है कि सवेरा स्कूल के पास लोक निर्माण विभाग की तरफ से निर्माण सामग्री डाली हुई है। सड़क पर कच्चा माल रखा हुआ है। इस पर पानी का छिड़काव नहीं होने के कारण धूल मिट्टी के गुब्बार उड़ रहे हैं। वायु प्रदूषण के कारण कॉलोनी के लोगों का बुरा हाल है।
सड़क किनारे बेतरतीब तरीके से पड़ी टाइल से दुर्घटना होने का अंदेशा बना रहता है। उन्होंने मांग की कि छोटूराम मार्ग आर्य नगर पर पानी का छिड़काव करवाया जाए व सड़क से मलबे की सफाई करवाई जाए ताकि कॉलोनी वासियों को प्रदूषण से राहत मिल सके। साथ ही सड़क किनारे रखी टाइम को दोनों तरफ नाले तक लगवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें