फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटौदी ट्रॉफी : बारिश से धुल गया सिरसा-रोहतक का मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। सिरसा और रोहतक की टीम के बीच खेला गया पटौदी ट्रॉफी का क्रिकेट मैच बारिश के कारण रद्द घोषित कर दिया गया। मैच में जिले के गांव कुलाना निवासी सिरसा टीम के कप्तान कनिष्क चौहान ने दो कैच पकड़े।
विज्ञापन

रोहतक के भिवानी रोड स्थित 22 यार्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में सिरसा और रोहतक की टीमों के बीच पटौदी ट्रॉफी का क्रिकेट मैच खेला गया। रोहतक की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए रोहतक की टीम ने 33.3 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 215 रन बनाए, तभी बारिश शुरू हो गई।
इस दौरान मैच को बीच में रोकना पड़ा। इसके बाद बारिश और मैदान गीला होने के कारण दोबारा मैच शुरू नहीं हो पाया, जिस वजह से मैच को रद्द घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

इस दौरान कनिष्क चौहान ने गेंदबाजी करते हुए छह ओवर फेंके, जिसमें उन्हें कोई विकेट नहीं मिला। वहीं, गेंदबाजी में कनिष्क ने एक ओवर मेडन किया और दो कैच भी पकड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें