फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: 12 स्कूली टीमों के 155 फुटबाॅलर्स की रेस में मंडलीय प्रतियोगिता के लिए वाराणसी के तीन स्कूल क्वालिफाई

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज में सुब्रतो कप 65वें संस्करण की फुटबाॅल प्रतियोगिता शुरू

संवाद न्यूज एजेंसी

वाराणसी। भेलूपुर स्थित सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज में सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता के 65वें चरण के प्राथमिक स्तरीय खेलों की शुरुआत बुधवार को हो गई। इसमें बालक-बालिका वर्ग की प्रतियोगिता में जिले के 12 स्कूली टीमों के 155 फुटबॉलरों ने दमखम दिखाया। अपने-अपने मुकाबले जीत वाराणसी के तीन स्कूल मंडलीय प्रतियोगिता के लिए क्वालिफाई कर गए।
बुधवार को हुए मैचों में विकास इंटर कॉलेज, सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज और बालिका वर्ग में जवाहर आदर्श इंटर कॉलेज सुसुवाही की टीम विजेता रही। मंडलीय प्रतियोगिता बृहस्पतिवार को भेलूपुर में खेली जाएगी। इसमें वाराणसी मंडल से संबंधित चार जिलों के टीमों के खिलाड़ी खेलेंगे। बालक वर्ग के अंडर-17 वर्ग के फाइनल में विकास इंटर कॉलेज की टीम ने यूपी कॉलेज की टीम को 1-0 से हरा दिया। अंडर-15 में सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज की टीम ने नव युग विद्या मंदिर इंटर कॉलेज को हराकर मंडलीय के लिए क्वालीफाई किया। अंडर-17 बालिका वर्ग में जवाहर आदर्श इंटर कॉलेज सुसुवाही की टीम ने महामना मालवीय इंटर कॉलेज शहंशाहपुर को 3-0 से हरा दिया। प्रतियोगिता का उद्घाटन विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. अनुराग मिश्र ने खिलाड़ियों से परिचय लेकर कराया। निर्णायक की भूमिका धर्मेंद्र कैथल, नीरज सिंह, रविंद्र पांडेय, उपेंद्र सिंह, राजेश मौर्य ने निभाई। संचालन भरत सिंह, धन्यवाद ज्ञापन सर्वेश सिंह ने दिया। मौके पर विद्यालय के उप प्रधानाचार्य राम अवध यादव, विवेक सिंह, उपेंद्र सिंह, रविंद्र पांडेय, नीरज सिंह, राजीव प्रताप सिंह, आशीष सिंह, ममता दुबे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऊबड़-खाबड़ मैदान में कराया मैच, खिलाड़ी हुए घायल

सुब्रतो कप के मैच बिना तैयारी के ऊबड़-खाबड़ खेल मैदान में करा दिए गए। इससे खेल के दौरान ही 12 से ज्यादा खिलाड़ी गिरकर घायल हुए। खिलाड़ियों की इसकी शिकायत अपने-अपने स्कूल के खेल शिक्षक और मौके पर मौजूद रेफरी और निर्णायक मंडल से की। खिलाड़ियों के बताया कि मैदान में बढ़ी हुई घास थी इसमें गड्ढे दिख नहीं रहे थे। सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज के खेल शिक्षक भरत सिंह ने बताया कि मैदान तैयार करने के लिए समय नहीं था। एक जुलाई को स्कूल खुला, इसके बाद तीन दिन तक टीईटी हुई। छह जुलाई को प्रतियोगिता कराने की जिम्मेदारी मिली सात जुलाई को बारिश हो गई ऐसे में मैदान कैसे तैयार होता। आयोजक प्रतियोगिता बीएचयू में कराना चाह रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें