फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएससीए झज्जर ने 55 रनों से जीता मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। एनएससीए झज्जर और मल्हान क्रिकेट अकादमी की टीम के बीच नेहरू कॉलेज क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए मुकाबले में एनएससीए झज्जर की टीम ने 55 रनों से जीत दर्ज की। इस दौरान एनएससीए झज्जर के खिलाड़ी आरुष चौहान को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन


टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लेने वाली एनएससीए झज्जर की टीम ने निर्धारित 40 ओवरों में चार विकेट पर 288 रन बनाए। आरुष चौहान ने 55 गेंदों में 17 चौकों और चार छक्कों की मदद से 114 रन की जोरदार पारी खेली। गेंदबाजी में यश, कार्तिक और युवराज ने एक-एक विकेट हासिल किए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मल्हान क्रिकेट अकादमी की टीम निर्धारित 40 ओवरों में पांच विकेट पर 233 रन ही बना सकी। इस दौरान आर्यन ने 109 गेंदों में 11 चौकों की मदद से 87 रन बनाए। गेंदबाजी में दीशांत ने दो विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैच में एनएससीए झज्जर के आरुष चौहान को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और दीशांत को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज चुना गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें