05jjrp05- गांव शेखुपुर निवासी निशांत वशिष्ठ।
झज्जर। गांव शेखुपुर निवासी निशांत वशिष्ठ भारतीय सेना में असिस्टेंट कमांडेंट बने हैं। निशांत वशिष्ठ ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा गंगा स्कूल कबलाना से करने के पश्चात उच्च शिक्षा दिल्ली यूनिवर्सिटी से ली। अब भारतीय सेना में अधिकारी बनने का सफर पूरा किया।
निशांत वशिष्ठ के पिता ने भी भारतीय सेना में अपनी सेवा दी है और वर्तमान में वो दिल्ली में अंतरिक्ष विभाग में बतौर चालक के पद पर कार्यरत हैं। निशांत को बचपन से ही सेना में शामिल होने की रुचि थी। निशांत वशिष्ठ ने गांव शेखुपुर जट के एक सामान्य ग्रामीण परिवार के जीवन से लेकर अधिकारी बनने का सफर तय किया।
निशांत वशिष्ठ का पारिवारिक वातावरण सरल और देहाती पृष्ठभूमि से जुड़ा है। उनके दादा पंडित महावीर सिंह सामाजिक व्यक्ति है। निशांत वशिष्ठ ने असिस्टेंट कमांडेंट बनने के लिए कड़ा संघर्ष किया और इस सफर के अंत में सफलता अर्जित की। वहीं निशांत वशिष्ठ का स्कूल में स्वागत भी किया गया। प्रधानाचार्या शिल्पी चड्ढा ने निशांत वशिष्ठ काे सम्मानित किया।