फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरसों की खरीद जारी, पहले दिन मंडी में नहीं पहुंचा गेहूं

विज्ञापन
-फोटो 92 : अनाज मंडी में कट्टों में भरकर रखी गई सरसों। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन

बहादुरगढ़। शहर की अनाज मंडी में सरसों की खरीद लगातार जारी है हालांकि यह खरीद प्राइवेट आढ़ती ही कर रहे हैं। किसान भी अपनी फसल प्राइवेट आढ़तियों को बेचकर खुश हैं क्योंकि वहां दाम भी ज्यादा मिल रहा है एक अप्रैल से गेहूं की सरकारी खरीद की घोषणा की गई थी लेकिन अनाज मंडी में बहादुरगढ़ और बादली क्षेत्र से एक भी किसान अपनी फसल बिक्री के लिए लेकर नहीं पहुंचा।

नूना माजरा गांव के किसान सुमेर सिंह, जगदीश शर्मा, विकास ने बताया कि मंगलवार को बारिश होने से फसल में गीली हो गई। इसके कारण अभी फसल नहीं काटी जा सकती। बहादुरगढ़ और बादली क्षेत्र में गेहूं की 28 हजार 500 हेक्टेयर में फसल खड़ी है जबकि इन दोनों क्षेत्रों में सरसों की मात्र साढ़े तीन हजार हेक्टेयर फसल होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन




मार्केट कमेटी की ओर से गेहूं की खरीद की पूरी तैयारी की गई है। पहले दिन एक भी किसान अपनी फसल बिक्री के लिए लेकर मंडी में नहीं पहुंचा। जैसे ही किसान फसल बिक्री के लिए आते हैं तो उनकी फसल का एक-एक दाना खरीदा जाएगा।

-अंजू दलाल, सचिव, मार्केट कमेटी, बहादुरगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें