फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: हिमगिरि एक्सप्रेस में महिला से छेड़खानी, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- चलती ट्रेन में वारदात, कंट्रोल से संदेश मिलने के बाद कैंट स्टेशन पर पकड़ा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। जम्मूतवी से वाराणसी जा रही गाड़ी संख्या 12332 हिमगिरि एक्सप्रेस में एक महिला से छेड़खानी और पीटने का मामला सामने आया है। अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रुकते ही आरपीएफ ने पीड़ित महिला की मदद की। वहीं आरोपी को पकड़ लिया। इसके बाद महिला ने जीआरपी को शिकायत दी। जीआरपी ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।
जीआरपी अनुसार, वाराणसी निवासी 28 वर्षीय पीड़ित महिला अपने परिवार के साथ कोच बी-1 में सफर कर रही थी। जैसे ही ट्रेन अंबाला कैंट स्टेशन पहुंची तो पास की सीट पर बैठा युवक मोहम्मद राजेश महिला की तरफ इशारे करने लगा। महिला का आरोप है कि जब उसने विरोध किया तो युवक ने उसके साथ अभद्रता की और जान से मारने की धमकी दी। घटना के तुरंत बाद पीड़िता ने रेलवे हेल्प लाइन नंबर 139 पर सूचना दी। स्टेशन पर तैनात आरपीएफ की एसआई कविता, एएसआई संजीव और महिला सिपाही डिंपल ने मौके पर पहुंचकर आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। आरोपी को जीआरपी को सुपुर्द किया गया। जीआरपी के अनुसार, आरोपी भी वाराणसी का ही रहने वाला है और उसकी उम्र करीब 34 वर्ष है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता की शिकायत पर आरोपी मोहम्मद राजेश के खिलाफ यौन उत्पीड़न की धारा 75 (2) और धमकी 351 (2) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपी को वीरवार कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
- हरीश कुमार, थाना प्रभारी, जीआरपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें