फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मल्हान क्रिकेट अकादमी ने 54 रनों से जीता मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। एनएससीए झज्जर और मल्हान क्रिकेट अकादमी की टीम के बीच खेले गए क्रिकेट मैच में मल्हान क्रिकेट अकादमी की टीम ने 54 रनों से जीत दर्ज की। मैच में मल्हान क्रिकेट अकादमी की टीम के खिलाड़ी आकश को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

नेहरू कॉलेज क्रिकेट ग्राउंड में एनएससीए झज्जर और मल्हान क्रिकेट अकादमी की टीम के बीच क्रिकेट मैच खेला गया। एनएससीए झज्जर की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए मल्हान क्रिकेट अकादमी की टीम ने निर्धारित 40 ओवरों में सात विकेट पर 325 रन बनाए। इस दौरान बल्लेबाजी में आकश ने 63 गेंदों में 17 चाैकाें व सात छक्कों की मदद से 137 रन बनाए। वहीं, गेंदबाजी में जयंत दलाल ने दो विकेट हासिल किए।
विज्ञापन

इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी एनएससीए झज्जर की टीम 39.4 ओवरों में 271 रनों पर ऑल आउट हो गई। इस दौरान बल्लेबाजी में विशेष देशवाल ने 77 गेंदों में 16 चौकाें व दो छक्कों की मदद से 105 रन बनाए।
गेंदबाजी में निखिल ने तीन विकेट हासिल किए। इस दौरान मैच में मल्हान क्रिकेट अकादमी की टीम के खिलाड़ी आकाश को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज चुना गया। वहीं, मल्हान क्रिकेट अकादमी की टीम के खिलाड़ी निखिल को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें