फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाेरूम ओपनिंग से पहले बड़ा हादसा, एलिवेशन, फर्नीचर सहित बाहर खड़ी गाड़ी जली

विज्ञापन
17jjrp15- दादरी रोड बाईपास पर ​स्थित एक शोरूम में आग लगने के बाद वहां खड़ी गाड़ी भी जल गई। संवा
विज्ञापन

विज्ञापन
झज्जर। शहर के भगत सिंह चौक से मिनी बाइपास की तरफ जाने वाले मार्ग पर बुधवार रात के समय एक शोरूम में नजदीक के बिजली खंभे से शॉर्ट सर्किट के चलते आग लग गई। सामान जलने से करीब 25 से 30 लाख रुपये का नुकसान हो गया। शोरूम मालिक गांव खातिवास हाल शहर झज्जर निवासी कुलदीप रात को काम खत्म करने के बाद अपने घर चले गए थे।

इसके बाद रात के 10 बजे सामने के दुकानदार से उसको सूचना मिली कि उसके शोरूम में आग लग गई। सूचना मिलने के बाद वह तुरंत शोरूम के पास पहुंचे और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। करीब आधे घंटे बाद पहुंची दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि ग्राउंड फ्लोर पर रखी सौर ऊर्जा की बैटरियों तक आग नहीं पहुंची। इस कारण बड़ा हादसा होने से बच गया।
विज्ञापन


प्राथमिक जांच में सामने आया है कि शॉर्ट सर्किट के चलते पहले एलिवेशन में आग लगी इसके बाद फर्नीचर तक जा पहुंची। इस कारण वहां रखे शीशे भी टूट गए। इसके अलावा फायर सेफ्टी किट भी खराब हो गई। आग लगने से एलिवेशन का 10 से 15 लाख, फर्नीचर का करीबन चार लाख और शीशे व फायर सेफ्टी सहित अन्य नुकसान हो गया। इसके अलावा एक पानी की टंकी भी आग के कारण जल गई। आग लगने के दौरान शोरूम के बाहर एक गाड़ी पर एलिवेशन पड़ने से पूरी गाड़ी का अगला हिस्सा जल गया।

8-9 वर्षों से कर रहा सौर ऊर्जा का काम

शोरूम मालिक इस जगह के ग्राउंड फ्लोर पर पिछले आठ से 9 वर्षों से पीएम सूर्य घर मुफ्त-बिजली योजना के तहत लगाई जाने वाली सौर ऊर्जा के प्लेट लगाने का काम कर रहे हैं। उसने भारत सोलर ऊर्जा केंद्र झज्जर के नाम से दुकान कर रखी है। इनका बिजली निगम के वेंडर सूची में भी नाम दर्ज है। ग्राउंड फ्लोर पर करीबन 200 से 300 बैटरियां रखी हुई थी।

होटल का जल्द पूरा होने वाला था काम

शोरूम के पहले दूसरे व तीसरे फ्लोर पर होटल का काम चला हुआ था, जिसका जल्द ही काम पूरा होने वाला था। हालांकि काम पूरा होने से पहले ही बड़ा हादसा हो गया, जिसके चलते अब दोबारा से काम को पूरा कराने की तैयारी की जाएगी।

वर्जन

रात के समय दादरी रोड मिनी बाइपास के पास एक शोरूम में आग लगने की सूचना मिली थी, जिसके बाद फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। शोरूम के नजदीक बिजली के खंभे में शॉर्ट सर्किट के कारण आग चलने की सूचना मिली। इस दौरान आग बुझाने में करीबन एक घंटा लगा।
विज्ञापन


प्रमोद कुमार, फायर अधिकारी, दमकल विभाग झज्जर

17jjrp15- दादरी रोड बाईपास पर स्थित एक शोरूम में आग लगने के बाद वहां खड़ी गाड़ी भी जल गई। संवा

17jjrp15- दादरी रोड बाईपास पर स्थित एक शोरूम में आग लगने के बाद वहां खड़ी गाड़ी भी जल गई। संवा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें