फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शस्त्र और शास्त्रों के ज्ञाता थेे भगवान परशुराम : जगबीर

विज्ञापन
10jjrp28- बेरी में निकाली गई शोभा यात्रा। संवाद
विज्ञापन
बेरी। धर्मनगरी बेरी में ब्राह्मण धर्मशाला में भगवान परशुराम जयंती महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। धर्मशाला में सुबह हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। जयंती महोत्सव में सरपंच मदीना व चौबीसी प्रधान जगबीर उर्फ राजा शर्मा बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
विज्ञापन

हवन-यज्ञ के बाद भगवान परशुराम की झांकी निकाली गई। शोभायात्रा बैंड-बाजों के साथ धर्मशाला से शुरू होकर देवी मंदिर वाली गली, बालाजी मंदिर, बस स्टैड़, शिव चौक, मैन बाजार से होते हुए वापस ब्राह्मण धर्मशाला में समपन्न हुई। मुख्य अतिथि जगबीर उर्फ राजा शर्मा ने बताया कि भगवान परशुुराम शस्त्र और शास्त्रों के ज्ञाता थे।
संपूर्ण जीवन भगवान की अराधना में बिताया। उन्होंने कहा कि सदा समाज में व्याप्त बुराइयों का विरोध करते हुए एक सशक्त समाज की स्थापना की। उन्होंने कहा कि हमें अपने पूर्वजों के बताए मार्ग पर चलना चाहिए। जो पीढ़ी अपने पूर्वजों को भूल जाती है, वह कभी तरक्की की सीढ़ी नहीं चढ़ सकती, इसलिए अपने पूर्वजों का हमें सम्मान करना चाहिए। भागवान परशुराम जयंती में भगवान परशुराम का रूप अनिल शर्मा ने धारण किया।
विज्ञापन

धर्मशाला में भंडारे का भी आयोजन किया गया। वहीं बालाजी मंदिर के पास प्रवीन गर्ग व सचिन गर्ग की तरफ से भगवान परशुराम की शोभा यात्रा का स्वागत किया गया। शोभा यात्रा में बेरी ब्राह्मण धर्मशाला के प्रधान सुभाष शर्मा, डॉ. मुकेश, संजीव कौशिक, जयभगवान शर्मा उर्फ लाला, नरेंद्र कौशिक, अनूप शर्मा, अमित कौशिक, पंकज शर्मा, राजेंद्र शर्मा, बिट्टू, मनीष शर्मा दुजाना, विजय कौशिक, कुकू कौशिक, रामप्रकाश, मनीष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें