फोटो नंबर 71: प्रतियोगिता के दौरान रेडर को रोकने का प्रयास करती खिलाड़ी। संवाद
- फोटो : samvad
बादली। माजरी गांव में हुई लड़कियों की नेशनल स्टाइल कबड्डी प्रतियोगिता जिंदरान की टीम ने जीत ली। जिंदरान और माजरी के बीच खेला गया फाइनल मुकाबला रोमांचक रहा। जिंदरान की टीम को 11 हजार रुपए देकर सम्मानित किया गया जबकि उपविजेता के तौर पर माजरी की टीम को 5100 रुपए दिए गए।
प्रतियोगिता के अन्य मुकाबले में बहादुरगढ़ की टीम ने वसंत विहार को एक तरफा मुकाबले में हरा दिया। बहादुरगढ़ की टीम ने जहां 45 अंक हासिल किए, वहीं वसंत विहार की टीम मात्र 9 अंक ही बना सकी। कांटे के मुकाबले में गंगड़वा की टीम ने बहादुरगढ़ को 37-31 अंकों से हराया।
माजरी ने जसोर खेड़ी को 8 अंकों के मुकाबले 51 अंकों से हराया और अगले दौर में स्थान बनाया। बहादुरगढ़ ने रिटोली को 31-13 से हराया। एक अन्य कांटे के मुकाबले में बहादुरगढ़ ने सरिता विहार को 31-29 अंकों से हराया। ममता की टीम ने जसौर खेड़ी को 42-34 से हराकर अगले दौर में स्थान पक्का किया।
गंगड़वा की टीम ने सरिता बी को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मुकाबले में जिंदरान की टीम ने 23 अंक बनाए जबकि माजरी की टीम 21 अंक बनाकर उपविजेता रही। प्रतियोगिता में जिला पार्षद अंकुर गुभाना, ब्लॉक समिति सदस्य सोनू, धर्मवीर सरपंच, प्रदीप कोच सहित ग्रामीणों ने भागीदारी की।