फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसेंजर के एक ट्वीट से आईजीआई एयरपोर्ट पर होगा ये बड़ा बदलाव, मंत्री ने भी दिया आदेश

Fri, 24 Aug 2018 05:38 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
igi
विज्ञापन

आजकल सोशल मीडिया पर लोग बहुत सक्रिय हो गए है। जनता के एक ट्वीट पर बड़ा बदलाव जाता है। ऐसे में यात्रियों की सुविधा देखते हुए इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाईअड्डे के फर्श पर बिछे नरम कालीन की जगह सख्त कालीन बिछाया जाएगा। दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा लिमिटेड (डीआईएएल) ने यह फैसला एक यात्री सुयष गुप्ता के ट्वीट के बाद लिया है। 

विज्ञापन





एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सुयष ने 18 अगस्त को एक ट्वीट किया था कि आईजीआई के टर्मिनल-3 पर नरम कालीन बिछी हुई, इससे ट्रॉली बैग खींचने में परेशानी हुई। इस ट्वीट में डीआईएएल और नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री जयंत सिन्हा को टैग किया था।

इसके बाद मंत्री जयंत सिन्हा ने डीआईएएल से मामले को देखने को कहा था। गुरुवार को डीआईएएल ने एक ट्वीट में कहा कि फीडबैक के लिए धन्यवाद। हमने कालीन बदलने के लिए डिजाइन की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें