फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार की कश्मीर नीति एकदम स्पष्ट: डॉ. जितेंद्र

Fri, 25 Mar 2016 09:04 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
डॉ. ज‌ितेंद्र स‌िंह - फोटो : फाइल
विज्ञापन
पीएमओ में केंद्रीय राज्यमंत्री डा. जितेंद्र सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार की कश्मीरी नीति एकदम स्पष्ट है। केंद्र सरकार संसद की ओर से 1994 में सर्वसम्मति से पारित प्रस्ताव के तहत जम्मू कश्मीर के शेष हिस्से, जो कि पाकिस्तान की ओर से अवैध रूप से अधिकृत किया गया है, उसे वापस पाने के लिए पाकिस्तान से चर्चा करना चाहता है। 
विज्ञापन


भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव के साथ प्रदेश भाजपा विधायक दल की बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे डा. जितेंद्र सिंह ने पत्रकारों के सवाल कि हुर्रियत कांफ्रेंस के नेता भारत पर पठानकोट के मामले पर पाकिस्तान को ब्लैकमेल करने का आरोप लगा रहे हैं, पर कहा कि हुर्रियत की बयानबाजी पूरी तरह से आधारहीन है। 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सक्षम नेतृत्व में केंद्र सरकार देश की सुरक्षा को सर्वोपरि मानती हैं और इस दिशा में सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर में सरकार गठन पर पूछे सवाल पर उन्होंने कहा कि भाजपा-पीडीपी में कोई मतभेद नहीं है। जल्द रियासत में सरकार गठन होगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें