हरदोई। सुरसा थाना क्षेत्र के दुलारपुर गांव निवासी अधेड़ की समय से इलाज न मिलने से मौत हो गई। शहर क ोतवाली क्षेत्र में निजी स्कूल बस की टक्कर से बुधवार देर शाम वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। चालक व परिचालक उसे बस में डालकर भाग गए थे। जानकारी मिलने पर अधेड़ के पुत्र उसे बस निकाल कर निजी अस्पताल ले गए थे। जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर गुुरुवार को पुलिस ने चालक-परिचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया।
सुरसा थाना क्षेत्र के दुलारपुर गांव निवासी झम्मनलाल (50) बुधवार को साइकिल से हरदोई आया था। शाम करीब पांच बजे वह घर लौट रहा था। हरदोई बिलग्राम रोड पर कृषि फार्म के पास निजी स्कूल बस ने उसे टक्कर मार दी थी। हादसे के बाद चालक व परिचालक ने उसे बस में डाल लिया था। दोनों ने उसे अस्पताल में भर्ती नहीं कराया था। बस को मोहल्ला आवास विकास के सामने हरदोई लखनऊ रोड के किनारे खड़ी करके भाग गए थे। करीब छह बजे तक अधेड़ घर नहीं पहुंचा था।
मृतक के बेटे अवधेश ने बताया कि वह पिता खोजता हुआ बिलग्राम चुंगी पहुंचा था। जहां पर दुकानदारों ने स्कूल बस की टक्कर सें साइकिल सवार अधेड़ के घायल होने की जानकारी दी थी। दुकानदारों से मिले नंबर के आधार पर करीब सात बजे वह बस में पहुंचा था। वह बस में गंभीर रूप से घायल पिता को निजी वाहन से नर्सिंग होम ले गया था। जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। अवधेश का कहना है कि यदि चालक पिता को अस्पताल में भर्ती करा देता तो जान बच जाती। अवधेश की तहरीर पर पुलिस ने गुरुवार को अज्ञात चालक व परिचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया। क ोतवाल कमलेश नारायण पांडेय ने बताया कि बस बरामद कर ली गई है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।