फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपक शर्मा बने बार एसोसिएशन के प्रधान

Fri, 23 Dec 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जींद
विज्ञापन
नव नियुक्त प्रधान व सचिव के बार सदस्य। - फोटो : jind
विज्ञापन
बार एसोसिएशन सफीदों का 2016-17 का चुनाव वीरवार को शांतिपूर्ण ढंग से हुआ। चुनाव में एडवोकेट दीपक शर्मा प्रधान व नीरज ने सचिव पद के लिए जीत हासिल की। सफीदों बार से प्रधान पद के लिए बलराम सैनी, दीपक शर्मा, राजेंद्र बूरा हाट तीन उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे। प्रधान पद के लिए दीपक शर्मा व बलराम सैनी के बीच मुकाबला चला।
विज्ञापन


इसमें दीपक शर्मा ने बलराम सैनी को तीन वोटों से हराकर जीत हासिल की। इस चुनाव में 199 वोटों में 155 वोट ही पोल हो पाई। चुनाव अधिकारी एडवोकेट विजेंद्र चहल ने के अनुसार प्रधान पद के लिए मैदान में आए दीपक शर्मा को 78 वोट व बलराम सैनी को 75 वोट मिली हैं। पहली बार चुनाव में नोटा का प्रयोग किया गया, जिसका इस्तेमाल भी एक व्यक्ति द्वारा किया गया। प्रधान पद में एक वोट रद्द हो गई। इसी प्रकार सचिव पद के लिए नीरज रामनगर को 88 वोट व नरेंद्र शर्मा को 65 वोट मिली। उप-प्रधान पद के लिए सुरेंद्र बैरागी को चुनाव से पहले ही सर्वसम्मति से चुन लिया गया था।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें