फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय विद्यालय-1 ने जीता फुटबॉल का फाइनल मुकाबाला

Thu, 30 Jun 2016 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबाला कैंट।
विज्ञापन
विद्या‌‌िथ्‍ाथिऱ्र्थि
विज्ञापन
अंबाला सिटी। केंद्रीय विद्यालय संगठन चंडीगढ़ संभाग की ओर से चंडी मंदिर में आयोजित 27वीं क्षेत्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता में केंद्रीय विद्यालय-1 अंबाला कैंट ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अंबाला का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

विद्यालय के प्राचार्य डॉ. अनिल शर्मा ने बताया कि विद्यालय की टीम ने लीग मैचों में केवी सुवाथु को 5-0, केवी दप्पर को 6-0 तथा केवी योल कैंट को 4-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

केवी 3 अंबाला कैंट के साथ हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में केवी 3 को 6-5 से पराजित कर फाइनल में अपना स्थान सुनिश्चित किया। केवी सेक्टर-31 चंडीगढ़ के साथ हुए फाइनल मुकाबले में विद्यालय की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुकाबला 3-0 से जीतकर खिताब पर कब्जा कर लिया। पूरे मुकाबले में टीम ने कुल 31 गोल के साथ ट्रॉफी पर कब्जा कर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपना स्थान सुनिश्चित कर लिया।
विज्ञापन

शर्मा ने बताया कि अब विद्यालय की टीम 30 जुलाई से पश्चिम बंगाल के सलवा वायु सेना स्टेशन मदीनापुर में होने वाली राष्ट्रीय केंद्रीय विद्यालय प्रतियोगिता में भाग लेगी। इस प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त करने वाली टीम दिल्ली में आयोजित होने वाले सुब्रतो कप में भाग लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें