बहादुरगढ़। छठ पूजा के बाद दिल्ली लौटने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने विशेष व्यवस्था की है। 18 से 22 नवंबर तक आनंद विहार और नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन से सेवाएं सामान्य समय से पहले सुबह 5:15 बजे शुरू होंगी।
विज्ञापन
डीएमआरसी के प्रधान कार्यकारी निदेशक अनुज दयाल ने बताया कि आनंद विहार स्टेशन पर ब्लू और पिंक लाइन तथा नई दिल्ली स्टेशन पर येलो लाइन की मेट्रो सुबह 5:15 बजे से उपलब्ध रहेगी। यात्रियों की सुविधा के लिए राजीव चौक और कश्मीरी गेट जैसे प्रमुख इंटरचेंज स्टेशनों पर रेड, ग्रीन और वायलेट लाइन से कनेक्टिविटी के लिए अतिरिक्त ट्रेनों की व्यवस्था भी की जाएगी।
उन्होंने बताया कि छठ पूजा के अवसर पर सोमवार को भी टर्मिनल स्टेशनों से मेट्रो सेवाएं सुबह 4:30 बजे शुरू की गई थीं, जबकि सामान्य दिनों में मेट्रो सुबह 6 बजे चलती है।