फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवर्धन पूजा कर धूमधाम से मनाया उत्सव, 300 टन अन्नकूट बांटा

विज्ञापन
-फोटो 85 : काठमंडी स्थित शिव-हनुमान मंदिर में पूरी उतारते हलवाई। संवाद
विज्ञापन
बहादुरगढ़। दिवाली पर पांच पर्वों की शुरुआत होती है मगर इस बार दिवाली के अगले दिन अमावस्या होने के कारण अधिकतर लोगों ने सोमवार को गोवर्धन पूजा नहीं की। लोगों ने गोवर्धन पूजा मंगलवार को की। क्षेत्र के अनेक मंदिरों में अन्नकूट पर्व धूमधाम से मनाया गया। शहर में अलग-अलग स्थानों पर कुल 300 टन से अधिक प्रसाद बनाया गया। मंगलवार सुबह होते ही सभी मंदिरों में प्रसाद तैयार करने के लिए कढ़ाईयां चढ़ गई थी और दोपहर के समय भगवान का भोग लगाकर भक्तों ने अन्नकूट का प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन


शहर के मेन बाजार स्थित प्रसिद्ध प्राचीन मुरली मनोहर मंदिर, बामनोली मोड़ स्थित इस्कॉन मंदिर, सत्यनारायण मंदिर व सनातन धर्म मंदिर, काठ मंडी स्थित शिव-हनुमान मंदिर, रोहतक रोड स्थित बालाजी मंदिर, लालचंद कॉलोनी स्थित बाला सुंदरी मंदिर, जोहरी नगर स्थित माता मंदिर, गणपति धाम, परशुराम मार्ग स्थित देवी मंदिर, किला मोहल्ला स्थित शिव मंदिर, जटवाड़ा मोहल्ला में स्थित त्रिशक्ति मंदिर, संत कॉलोनी स्थित राधा-कृष्ण मंदिर, सनातन धर्म मंदिर, देवी मंदिर, राज राजेश्वरी मंदिर, शिव मंदिर, पंचमुखी हनुमान मंदिर, बालाजी मंदिर, अनाज मंडी में स्थित सनातन धर्म मंदिर व अग्रवाल कॉलोनी स्थित शिव मंदिर में और नजफगढ़ रोड स्थित बालाजी मंदिर में अन्नकूट पर्व को लेकर कार्यक्रम हुआ। यहां गोवर्धन महोत्सव धूमधाम से मनाया गया।

प्रचलित कथा के अनुसार गोकुल में जब इंद्र देवता ने घमंड में आकर अपना भोग न लगाने पर मूसलाधार बरसात शुरू कर दी, तो भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को अपनी अंगुली पर उठाकर गोकुलवासियों की बरसात से रक्षा की। उसी दिन से भगवान श्रीकृष्ण के निमित्त विशाल अन्नकूट बनना शुरू हो गया और तभी से यह परंपरा चली आ रही है कि दिवाली के बाद गोवर्धन की पूजा से पूर्व अन्नकूट बनाया जाता है, जिसमें सभी भक्तों द्वारा दिए गए अन्नदान को इकट्ठा कर भंडारे का आयोजन किया जाता है। मगर इस बार दीपावली के अगले दिन गोवर्धन पूजा नहीं हुई। अनेक मंदिरों में प्रसार वितरण किया गया। जिसमें हजारों भक्तों ने अन्नकूट का प्रसाद ग्रहण किया। मुरली मनोहर मंदिर में 50 क्विंटल से ज्यादा सामग्री का अन्नकूट बांटा गया। शहर के 300 साल पुराने मुरली मनोहर मंदिर में यह आयोजन हर साल होता आ रहा है। यहां पर हर साल खूब भीड़ लोगों की उमड़ती है।
विज्ञापन




परंपरागत तरीके से मना विश्वकर्मा दिवस

विश्वकर्मा दिवस परंपरागत तरीके से मनाया गया। मेहनतकश वर्ग ने औजारों की पूजा अर्चना की। आम तौर पर यह धारणा है कि विश्वकर्मा दिवस के उपलक्ष्य में औजार चलाना व मेहनत का कार्य करना अशुभ माना जाता है। बुधवार को कमेरा वर्ग के लोगों ने अपने औजारों की पूजा कर इस पर्व को मनाया आज के दिन हिंदू धर्म में व्यापारी, मजदूर व किसान कोई कार्य न कर छुट्टी रखते हैं व अपने औजारों की साफ-सफाई कर उनकी पूजा भी करते हैं।



इस्कॉन मंदिर में हुए आकर्षक कार्यक्रम

इस्कॉन मंदिर में गोवर्धन पर्व धूमधाम से मनाया गया। यहां पर गोवर्धन बनाया गया। कार्यक्रम में पहुंचे लोगों ने गोवर्धन की परिक्रमा करते हुए पूजा अर्चना की। सुबह 10 बजे गाय की पूजा हुई। इसके बाद गोवर्धन पूजन हुआ। इसके बाद प्रसाद वितरित किया गया।

-फोटो 85 : काठमंडी स्थित शिव-हनुमान मंदिर में पूरी उतारते हलवाई। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें