फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: सफाई के समय सांप के डसने से महिला की मौत

विज्ञापन
नरही थाना क्षेत्र के अमाव शिवपुर निवासी मृतका कविता देवी। फाइल फोटो, परिजन
विज्ञापन
नरहीं (बलिया)। दीपावली के दिन घर की साफ-सफाई करते समय सांप के डसने से 36 वर्षीय महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन

नरहीं थानाध्यक्ष अनुपम जायसवाल ने बताया कि थाना क्षेत्र के अमांव ग्रामसभा के शिवपुर पुरवा निवासी अमरेश कुमार सिंह की पत्नी कविता देवी (36) रविवार सुबह करीब दस बजे घर के कमरे में साफ-सफाई कर रही थीं।
इसी दौरान जहरीले सांप ने उनके दाहिने पैर में डस लिया। परिजन उन्हें अस्पताल की जगह गाजीपुर जिले के अमवां स्थित सती स्थान ले गए।
हालत में सुधार नहीं होने पर बाराचवर के एक निजी क्लीनिक में उपचार कराया। इसके बाद उन्हें गाजीपुर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कविता की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। उनकी 10 वर्षीय बेटी नैना और सात वर्षीय जुड़वां बच्चे रितिक व शिवानी का रो-रोकर बुरा हाल है।
सीएमओ डॉक्टर अभय नारायण राय ने कहा कि सर्पदंश में समय पर अस्पताल पहुंचना ही जीवन बचाने का सबसे प्रभावी उपाय है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें