झज्जर। झज्जर के चारों विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 जारी है। जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम सूची में दर्ज करने, अपात्र नाम हटाने और आवश्यक संशोधन समय पर पूरे करने के निर्देश दिए।
डीसी ने पात्र नागरिकों से प्रारंभिक मतदाता सूची में अपना और परिवार के सदस्यों का नाम जांचने की अपील की। जिनका नाम नहीं है, वे निर्धारित दस्तावेज और घोषणा-पत्र के साथ फॉर्म-6 भरकर नाम शामिल करने का दावा प्रस्तुत करें। पात्र युवाओं से 30 सितंबर की अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना फॉर्म-6 भरकर मतदाता बनने का आग्रह किया गया है। अधिकारियों को आवेदन प्रक्रिया की जानकारी देने और दावे-आपत्तियों का समय पर निपटान करने के निर्देश भी मिले।