फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली और पानी की आपूर्ति सुचारु रखें : एसडीएम

विज्ञापन
फोटो नंबर 72: बढ़ते तापमान को लेकर अधिकारियों को दिशा निर्देश देते एसडीएम विशाल कुमार। संवाद
विज्ञापन
बादली। बढ़ती गर्मी को देखते हुए प्रशासन सक्रिय हो गया है। एसडीएम विशाल कुमार ने बैठक में अधिकारियों को स्वच्छ पेयजल और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसडीएम ने कहा कि गर्मी में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सरकार हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने और दूर-दराज की ढाणियों तक नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। बिजली आपूर्ति को लेकर भी एसडीएम ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि सभी बिजली घरों और क्षेत्रों में लगे ट्रांसफार्मरों की समय पर जांच की जाए और उन्हें बेहतर स्थिति में रखा जाए।
शेड्यूल के अनुसार निर्धारित बिजली आपूर्ति की जाए जबकि फाल्ट होने पर तुरंत सुचारु किया जाए। दूसरी ओर आंधी तूफान के मद्देनजर भी बिजली निगम अधिकारियों को सचेत किया गया है। बैठक में जन स्वास्थ्य, बिजली निगम सहित विभिन्न विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें