फोटो नवाबगंज 02 धूल भरी आंधी से जनजीवन अस्त्र-वयस्त्र
मौसम ने में बुधवार शाम अचानक करवट ली, जब धूल भरी आंधी के साथ ठंडी हवाएं चलने लगीं। दिनभर चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी से परेशान लोगों को इस बदलाव ने बड़ी राहत दी। आंधी के चलते कुछ समय के लिए दृश्यता भी कम हो गई लेकिन इसके बाद ठंडी हवाओं ने वातावरण को खुशनुमा बना दिया।
स्थानीय निवासियों ने बताया कि पिछले कई दिनों से तापमान लगातार बढ़ रहा था, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा था। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में भी मौसम का मिजाज इसी तरह रहेगा। शृंग्वेरपुर धाम में मौसम के बदले मिजाज से गर्मी से राहत मिली। दोपहर में धूल भरी आंधी चलने लगी। कुछ देर बाद आंधी के साथ हुई बूंदाबांदी ने हवाओं में ठंडक घोल दी।
तेज हवा के साथ गिरे ओले
क्षेत्र में तेज हवाओं के साथ ओले गिरे। जानकारों का कहना है कि अगर एक-दो दिन मौसम इसी तरह रहा, तो गर्मी से राहत मिलेगी। अगर तेज धूप हुई तो गर्मी में बीमारियों के बढ़ने की संभावना है। नवाबगंज में दोपहर बाद धूल भरी आंधी से जनजीवन पर असर पड़ा। तेज हवाओं से उप केंद्र नवाबगंज तथा कौड़िहार से जुड़े गांव की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। हालांकि, विभागीय संविदा कर्मियों के सुधार के बाद आपूर्ति बहाल हो गई।
धूल की गुबार ने बढ़ाई परेशानी, कई जगह गिरे टेंट-कनात
आंधी से शादी वाले घरों में धूल की गुबार ने परेशानी बढ़ा दी है। कई जगह टेंट और कनात गिर गए। जिससे शादी वाले घर के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इलाके के शंभूकापूरा, रामनगर, मरहा, सोनाई, मेजा सहित कई जगहों पर तिलक और शादी समारोह की तैयारी में लोग जुटे थे। इसी बीच आंधी से धूल ही धूल हो गया। सोनाई गांव के अभय तिवारी ने बताया कि आंधी से शादी वाले घरों के लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।