फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर : प्रमाण पत्र के दौरान धांधली का आरोप लगाते हुए सपा व निर्दल समर्थक भिड़े, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

Tue, 04 May 2021 05:19 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
लाठीचार्ज का फोटो। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

मिर्जापुर के जिला पंचायत में प्रत्याशियों को दिए जा रहे प्रमाण पत्र के दौरान धांधली का आरोप लगाते हुए निर्दल प्रत्याशी के समर्थक समाजवादी पार्टी के नेताओं से भिड़ गए। बीच बचाव करने पर पुलिस से भी हाथापाई कर लिया।

विज्ञापन


मामले को शांत करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। पहाड़ी ब्लाॅक के वार्ड नंबर दो से समाजवादी पार्टी की राधा देवी प्रत्याशी हैं। उनके  विपक्ष में किरण धर दुबे प्रत्याशी हैं। शाम को समाजवादी पार्टी के कुछ पदाधिकारी जिला

पंचायत परिसर के अंदर घुसे। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अपने पुत्र संजय का प्रमाण पत्र कब मिलेगा यह जानकारी करने गए थे। जिला पंचायत गेट के बाहर खड़े किरण धर दुबे के समर्थकों ने हंगामा किया और धांधली का आरोप लगाते हुए अंदर घुस गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप लगाते हुए सपा पदाधिकारियों से भिड़ गए। बीच बचाव करने पर  पुलिस से भी हाथापाई हुई। जिसके बाद भीड़ को खदेड़ने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। मौके पर सीओ सिटी, एएसपी सिटी, एडीएम मौके पर पहुंचे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें