फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय सेना में मेडिकल ऑफिसर बने रूडियावास के डॉक्टर संजीव श्योराण

विज्ञापन
07jjrp10- डाक्टर संजीव श्योराण को सम्मानित करते हुए ग्रामीण व परिजन। स्रोत : परिजन
विज्ञापन
साल्हावास। गांव रूडियावास के डॉक्टर संजीव श्योराण पुत्र मनोज श्योराण ने भारतीय सेना में मेडिकल ऑफिसर (कैप्टन) के रूप में कमीशन प्राप्त किया है। परिवार और क्षेत्र का मान बढ़ाया है। वे रूडियावास में नंदू की ढाणी में रहते हैं।
विज्ञापन

डॉ. संजीव श्योराण के पिता भी सेना में हवलदार के पद से सेवानिवृत्त हैं। उन्होंने अपनी माता भतेरी, पिता मनोज श्योराण के साथ रहकर ही सैन्य क्षेत्रों से शिक्षा प्राप्त की है। डाक्टर संजीव श्योराण ने हाल ही में मिलिट्री ट्रेनिंग भी पूरी की है। इस उपलब्धि से गांव रूडियावास, ननिहाल खानपुर में भी गर्व का माहौल है।


डॉ. संजीव श्योराण वर्तमान में राजस्थान के कोटा में भारतीय सेना के साथ अपनी सेवाएं देंगे। मनोज श्योराण ने कहा कि बेटे ने परिवार और गांव का नाम रोशन किया है। इस अवसर पर दादा हुक्म, चाचा बलजीत, रूडियावास सरपंच सुमन, अशोक खानपुर सहित अन्य ग्रामीणों ने डाक्टर संजीव की उपलब्धि पर खुशी जताई और इसे भावी पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें