बटेश्वर। बटेश्वर के समीपवर्ती ग्राम पंचायत स्याइच में भूमि प्रबंधन समिति की बैठक 17 अप्रैल को पंचायत भवन पर प्रातः 11 बजे आयोजित होंगी l बैठक में आवासीय पट्टों पर चर्चा की जाएगी। ग्राम प्रधान स्याइच बच्चू सिंह वर्मा ने समिति के सभी सदस्यों और संबंधित ग्रामीणों से नियत समय पर बैठक में उपस्थित होने की अपील की है, ताकि पारदर्शिता के साथ कार्यवाही हो सके। बैठक में भूमि आवंटन से जुड़े विभिन्न मानकों और शासन के निर्देशों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।