झज्जर। एमआर कॉलेज ऑफ वेटरनरी साइंसेज एंड रिसर्च सेंटर हसनपुर के विद्यार्थियों ने बीवी साइंस तृतीय वर्ष के परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। दिव्या शर्मा ने 91.07 फीसदी अंक लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। गिफ्टो एसडी 90.92 फीसदी अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। कुंजल धवन ने 89 फीसदी अंक लेकर तीसरा स्थान हासिल किया।
इससे एमआर कॉलेज का लुवास विश्वविद्यालय में मान बढ़ा। निदेशक सोमबीर कोड़ान ने विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने निरंतर सीखने, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण पर जोर दिया। डीन जगतवीर फोगाट और मैनेजर राहुल कोड़ान ने भी शुभकामनाएं दीं।