फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्टर-9 में प्रशासनिक बैठक के बावजूद कार्य अधूरा, सेक्टरवासियों में रोष

विज्ञापन
09jjrp14- झज्जर। शहर में ​स्थित सेक्टर-9 का दृश्य। स्रोत- सेक्टरवासी
विज्ञापन
झज्जर। सेक्टर-9 में प्रशासनिक बैठक के बावजूद कार्य अधूरा है जिसके चलते सेक्टरवासियों में रोष है। सेक्टरवासियों ने जल्द से जल्द कार्य को शुरू करने की मांग की है ताकि आगामी बरसात के दिनों में सेक्टरवासियों को किसी परेशानियों का सामना ना करना पड़े।
विज्ञापन

सेक्टर-9 के निवासी प्रधान सोमवीर, रविंद्र, रविकांत, धर्मबीर, सतीश कुमार व मंजीत कुमार ने बताया कि वर्ष 2025 में उनके क्षेत्र में भारी बरसात के कारण बाढ़ जैसी गंभीर स्थिति उत्पन्न हो गई थी जिस कारण बाहरी क्षेत्रों से पानी आने और निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण सेक्टर वासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा था।
इस समस्या को लेकर सेक्टर वासियों ने कई बार डीसी और एचएसवीपी प्रशासन को अवगत कराया और लिखित रूप में शिकायतें भी दी है। प्रत्येक माह आयोजित होने वाली ग्रीवेंस बैठक में भी इस मुद्दे को उठाया गया। जिला झज्जर की मीटिंग में भी इस मामले को उठाया गया जहां 30 जून तक कार्य पूरा करने का आश्वासन देकर फाइल क्लोज कर दी गई।
विज्ञापन

बैठक के बाद भी सेक्टर-9 में अभी तक कोई ठोस काम शुरू नहीं हुआ। सेक्टर वासियों का स्पष्ट कहना है कि यदि समय रहते उचित कदम नहीं उठाए गए तो इसके लिए पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन व एचएसवीपी प्रशासन की होगी।
उन्होंने मांग की है कि तुरंत प्रभाव से सिविल लाइन व पानी निकासी का कार्य शुरू किया जाए। अधूरे कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए। यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो सेक्टर वासी आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें